राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गांव में बीएसएफ के शहीद जवान जयप्रकाश सिंह की 8वीं पुण्य-तिथि पर शुक्रवार को उनके नव-निर्मित स्मारक का उद्घाटन नही हो सकेगा। कोरोना-संक्रमण के मद्देनजर उद्घटान का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बिना किसी समारोह के श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उक्त जानकारी शहीद के पिता योगेंद्र सिंह व भाई ओम प्रकाश सिंह ने दी। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश सिंह 2013 में मिजोरम में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। उस वक्त बिहार सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी। मगर अफसोस की बात है कि आज तक दोनों में से कुछ नही मिला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग