राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। पटना के पारस हॉस्पिटल में कोरोना महिला मरीज के साथ हुए गैंगरेप पुरे समाज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना साबित हुई है। इंसानियत के नाते गैंगरेप के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। बिहार सरकार सभी हाॅस्पिटल में नारी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए। इस घटना को लेकर मैं सरकार से दोषियों को फांसी की सजा की मांग करता हूं। उक्त बातें जाप छात्र प्रवक्ता वासु विकास ने शुक्रवार को कही। वर्तमान समय में एक ओर जहां सारा देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। वहीं दूसरी ओर ईश्वर स्वरूप कहे जाने वाले डाॅक्टर द्वारा इस कुकृत्य से पुरा बिहार शर्मसार और कलंकित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अश्लीलता कि सारी हदें पार करने वाले व्यक्तियों को इस समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले सभी को मृत्युदंड की सजा सुनाई जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को कोई अंजाम न दें। दुसरी ओर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर पुरा बिहार विश्वास करता है। आज उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। अगर अब तक वो बाहर होते तो उस पीड़ित महिला के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ते। आज पुरा पक्ष विपक्ष चुपी साधे हुए है। मुख्यमंत्री से छात्र परिषद मांग करता है कि इस तरह के हास्पिटल को चिन्हित कर उसे हमेशा के लिए बंद कर दें। बिहार के तमाम हॉस्पिटलों की व्यवस्था दयनीय बना हुआ है। अतः दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाय। वरना छात्र परिषद सहित पुरा बिहार के छात्र युवा आंदोलन को विवश हो सकता है। मौके पर विवेक सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग