राष्ट्रनायक न्यूज।
रोहतास (सारण)। बालू के खनन कंपनियों द्वारा सोन नदी में बालू उठाव से इंकार कर देने के बाद एक मई से अवैध तरीके से बालू का निकासी कार्य बंद है बावजूद बालू माफियाओ के द्वारा अवैध कारोबार लगातार जारी रहा है। इसी कड़ी में डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के दरिहट इलाके में विभिन्न घाटों पर पहुंच एसडीएम व ए एस पी ने बड़ी कार्रवाई की है । दरसल SDM व ASP को अवैध खनन की सूचना मिली थी इसी को लेकर देर रात में छापेमारी अभियान चला कर 18 से ज्यादा बालू लदे ट्रैक्टर जो जब्त किया गया। सडीएम सुनील कुमार ने बताया की अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है देर रात अभियान चलाकर दरिहट इलाके से 17 व रोहतास थाना छेत्र से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बतया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रस्ताव भेजा जायेगा और जो भी माफिया अवैध खनन में लगे हैं उन्हें कठोर सजा दिलाने का भी प्रयास होगा। बता दे कि बिगत तीन दिनों पहले भी रोहतास एसपी आशीष भारती के निर्देश पर रोहतास थाना अंतर्गत विशुनपुरा घाट एवं हूरका घाट सहित अनुमंडल क्षेत्र में दूसरे घाटों पर जाने के रास्तों को बड़ी मशीनों से काटा गया था ताकि बालू माफियाओ के द्वारा अवैध खनन को रोका जा सके बावजूद यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन