राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आईडीबीआई बैंक ने एमएसएमई और कृषि ऋण के लिए पूरी तरह से डिजिटल ऑटोमेटेड लोन प्रोसेसिंग सिस्टम लागू किया

पटना: आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने एमएसएमई और कृषि ऋण के लिए पूरी तरह से डिजिटल, एंड-टू-एंड ऑटोमेटेड लोन प्रोसेसिंग सिस्टम (एलपीएस) शुरू करने की घोषणा की। इस नए डिजिटल आटोमेटेड लोन प्रोसेसिंग सिस्टम को डेटा फिनटेक, ब्यूरो सत्यापन, दस्तावेज को संग्रहीत करना/उन्हें फिर से हासिल करना, खाता खोलने/ प्रबंधन, ग्राहक सूचनाएं और पोर्टफोलियो प्रबंधन क्षमताओं के साथ इंटीग्रेट किया गया है। साथ ही, इसे सन्निहित नीति/नॉक ऑफ पैरामीटर्स के साथ भी एकीकृत किया गया है। पूरी तरह से डिजिटल और स्वचालित लोन प्रोसेसिंग सिस्टम की इन विशेषताओं का उद्देश्य बैंक के एमएसएमई और कृषि संबंधी ग्राहकों को एक बेहतर तकनीक- सक्षम बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है। प्लेटफॉर्म को नॉक ऑफ क्राइटेरिया और क्रेडिट नीति मापदंडों को शामिल करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि बेहतर अंडररराइटिंग स्टैंडर्ड्स हासिल किए जा सकें।

डिजिटल ऑटोमेटेड लोन प्रोसेसिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए आईडीबीआई बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश खटनहार ने कहा, ‘‘एलपीएस में कुल 50 से अधिक प्रोडक्ट लाइनों को शामिल किया गया है और यह 35 से अधिक इंटरफेस टच पॉइंट के साथ सहज क्रेडिट लाइफसाइकल की पेशकश करेगा। एलपीएस मौजूदा कोरडेटाबेस, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और बैंक के विभिन्न अन्य एप्लीकेशंस के साथ एकीकृत किया गया है। इस तरह बेहतर टर्न- अराउंड समय के साथ ग्राहक अनुभव को और अधिक बढ़ाने में सहायता मिलेगी।’’