हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के मध्य चलायी जा रही 10 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है । सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित हैं एवं यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 पोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। 1. 01331 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 21, 24, 28 एवं 31 मई, 2021 को पुणे से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। 2. 01332 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 22, 25, 29 मइ एवं 01 जून, 2021 को दानापुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। 3. 01333 पुणे-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 27.05.2021 को पुणे से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। 4. 01334 दरभंगा-पुणे स्पेशल ट्रेन 29.05.2021 को दरभंगा से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। 5. 01335 पुणे-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 23 एवं 30 मई, 2021 को अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., सासाराम, गया के रास्ते पुणे से भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 6. 01336 भागलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 25.05.2021 एवं 01.06.2021 को अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए पूर्व मध्य रेल के गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते भागलपुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। 7. 01361 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27.05.2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। 8. 01362 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 28.05.2021 को दानापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। 9. 01363 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 25.05.2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। 10. 01364 दरभंगा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 27.05.2021 को दरभंगा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग