जदयू नेता ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष दान किया 1.05 लाख राशि, डीएम को सौंपा चेक
बनियापुर(सारण)।बनियापुर के जदयू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार ओझा द्वारा सोमवार को अपने निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उक्त राशि का चेक श्री ओझा द्वारा जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को हस्तगत किया गया। इस दौरान श्री ओझा ने बताया कि कोरोना काल मे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा जरूरतमंदों को लाभ पहुँचाने के लिये तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिलनी शुरू हो गई है। ऐसे में योजनाओं की सफलता के लिये सामर्थ्यवान और संपंन्न लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष में ज्यादा से ज्यादा दान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार से लॉक डाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इस बीच विधानसभा अंतर्गत सभी पंचायतो में जरूरतमंदों को चिन्हित कर लगातार राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। ताकि किसी भी जरूरतमंद को लॉक डाउन की अवधि में दो वक्त के भोजन के लिये परेशानी न झेलनी पड़े। मालूम हो कि दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री राहत कोष में भी श्री ओझा द्वारा एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि पीएम केयर फंड में डोनेट किया था, जिसका चेक महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को सौंपा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग