ब्लॉक क्वारेन्टीन सेंटरों से अनुपस्थित होने वाले रसोईया होंगे बर्खास्त, एचएम पर होगी करवाई
तरैया(सारण)। ब्लॉक क्वारेन्टीन सेंटरों में प्रतिनियुक्त रसोईया अगर अपने कार्य को छोड़कर अनुपस्थित पाए जायेंगे तो उन्हें बर्खास्त किया जायेगा। उक्त बातें प्रखण्ड एमडीएम प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखण्ड में 08 ब्लॉक क्वारेन्टीन सेंटर बनाया गया है।जिसमें में 41 रसोईया प्रतिनियुक्त है। सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त रसोईया बाहर से आये लोगो के लिए भोजन बनायेंगे और खिलाएंगे। एचएम इसकी देखरेख करेंगे।अगर किसी केंद्र पर कोई रसोईया नहीं जाता है तो उसे बर्खास्त करते हुए उस पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।साथ ही उस विद्यालय के एचएम पर भी करवाई होगी।ज्ञातव्य हो को प्रखंड में बाहर से आये मजदूरों को खाना बनाकर खिलाने के लिये 41 रसोइया का प्रतिनियुक्त किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग