राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण। एकमा प्रखंड के पांडेय छपरा गांव निवासी माकपा नेता कामरेड मोतीलाल साह (70) के आकस्मिक निधन पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शोकसभा का आयोजन कामरेड अरूण कुमार की अध्यक्षता में पांडेय छपरा गांव में पहुंच कर किया गया। इस अवसर पर कामरेड रविन्द्र नाथ गुप्ता, राम अयोध्या साह, रोहित रमण सिंह, राहुल साह, सुभाष तिवारी, प्रभाकर चौरसिया, हरेराम ओझा, दीनानाथ प्रसाद, सुदेश राम, राम सकल प्रसाद, मनन महतो, हीरालाल राम, मुंगा लाल यादव, लाल साह आदि ने कामरेड मोतीलाल साह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इन्हें गरीबों का साथी बताया बताते हुए इनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग