राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इस वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित होकर सारण प्रमंडल के दिवंगत शिक्षकों के वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।जिसका संचालन शिक्षक नेता कुमार अर्नज ने किया। जिसमें अग्रलिखित सम्मानित शिक्षक जो बिहार सरकार की तुगलकी व्यवस्था में कर्तव्यस्थ रहकर दिवंगत हो गए। उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिनके नाम इस प्रकार हैं: शशिकांत शर्मा, सर्वोदय उच्च विद्यालय, बबलू कुमार शर्मा, उच्च विद्यालय कोहड़ा, सुनील कुमार, राजपूत उच्च विद्यालय, उपेंद्र कुमार, जेडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राजा सत्य प्रकाश, शिवनंदन बलदेव उच्च विद्यालय (सारण), सेवानिवृत्त शिक्षक -ब्रह्मानंद सिंह, उच्च विद्यालय, ताजपुर ,कमलेश्वर सिंह, एसएलपी उच्च विद्यालय, रामजतन प्रसाद गंगाबक्स उच्च विद्यालय, सिवान, लक्ष्मण मिश्र, भुवनेश्वर उच्च विद्यालय सिवान, देवंती देवी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सिवान, गुलाब साहनी, उच्च विद्यालय मोहम्मदा, विजय कुमार सिंह, दामोदर उच्च विद्यालय, (सिवान), दिनेश चंद्र सिह, पूर्व सचिव, सिवान जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, विनोद कुमार सिंह, उच्च विद्यालय नारायणपुर, सतीश कुमार, ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय सिवान, आनंद विहार सिह एवं सफी अहमद, डीएवी उच्च विद्यालय सिवान, राजेंद्र सिंह, किसान मजदूर उच्च विद्यालय टाड़ी (सिवान) जुल्फिकार अहमद, डीपी उच्च विद्यालय माधवपुर, गोपालगंज, हरिचरण महतो, उच्च विद्यालय रेवतिथ (गोपालगंज), सेवा निवृत्त शिक्षक उमा शंकर पांडेय, वीएम उच्च विद्यालय गोपालगंज, विश्वनाथ शर्मा, शिवप्रताप उच्च विद्यालय हथुआ गोपालगंज, गणेश चौबे, रामस्वरूप सिह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बढ़या, (गोपालगंज) उपर्युक्त सभी शिक्षकों की आकस्मिक निधन पर संयुक्त रूप से सारण प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए बिहार सरकार से मांग किया है की करुणा प्रोटोकॉल के अनुसार इन मृत शिक्षकों के आश्रितों को सेवा अनुकंपा आधारित नौकरी एवं अन्य आर्थिक लाभ दिया जाए शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व प्रमंडलीय सचिव चुल्हन प्रसाद सिंह, प्रमंडलीय संरक्षक शंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रजनीकांत प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह, सारण जिला अध्यक्ष भरत प्रसाद, परीक्षा सचिव सह विधान पार्षद प्रतिनिधि विद्यासागर विद्यार्थी, महात्मा गुप्ता, शिक्षक नेता कुमार अर्नज, सतेंद्र पांडेय, बिनोद यादव, जफर हुसैन, दीनबंधु शास्त्री, सिवान जिला अध्यक्ष बागेन्द्र नाथ पाठक, मनोरंजन सिंह, संतोष सिंह,गोपालगंज जिला अध्यक्ष कैलाश राय, जिला सचिव उमेश चंद्र पांडेय, शिक्षक नेता शिवेंद्र कुमार, नवनीत मिश्रा, जमशेद आलम, भारत भूषण सिंह आदि थे। उक्त जानकारी प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रकाश कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग