राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आशीष रंजन के नेतृत्व में चला संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त सारण बनाने पर दिया जोर

राष्ट्रनायक न्यूज। 
छपरा (सारण)। सारण जिले में इन दिनों संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम अंतर्गत टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज ऑनलाइन गतिविधि संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड पूरे बिहार में ऑनलाइन संकल्प अभियान चला रहे हैं। साथ ही  क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन पूरे बिहार राज्य के स्काउट गाइड के लिए ऑनलाइन आयोजित किए गए। टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज बिहार के राज्य समन्वयक -सह- जिला संगठन आयुक्त वैशाली ऋतुराज ने बताया कि एकल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से बढ़ रही प्राकृतिक समस्याओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत आम लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पूरे बिहार राज्य में प्लास्टिक वॉरियर्स के रूप में अभी तक 2250 स्काउट गाइड ने चैंपियन लेबल प्राप्त कर इस अभियान में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सभी जिलों में ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से युवाओं एवं अन्य लोगों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है पूरे बिहार में 13 मई से 30 मई 2021 तक 50 हजार  से अधिक युवाओं को संकल्प  दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बिहार के सभी जिलों के युवाओं का सक्रिय योगदान देखा जा रहा है। शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने किया एवं कहा कि दुनिया के क़रीब 60 देशों ने प्लास्टिक की थैलियों और सिर्फ़ एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के उत्पादन पर क़ाबू पाने के लिए क़ानून बनाए हैं। फिर भी इस समस्या का समाधान हम सभी को मिलजुलकर ही करना होगा। हमें बिहार को एकल युज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्ति दिलाना ही होगा।
हम सभी युवा वर्ग को समाज में जागरूकता फैलाकर इसके नुकसान के बारे में लोगों को बताना होगा। राज्य समन्वयक श्री ऋतुराज ने कहा कि आज कोविड-19 महामारी के समय में भी हमारे युवा वर्ग इस अभियान को विशेष तौर पर प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए संकल्प अभियान चला रहे हैं। युवाओं को संबोधित करते हुए आशीष रंजन सिंह चौहटन ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाली समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही है। आप अच्छी तरह जानते है कैसे प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रही है। इसी तरह नदियां, तालाबों में रहने वाले प्राणियों का वहां की मछलियों का प्लास्टिक को निगलने के बाद जिंदा बचना मुश्किल हो जाता है। प्लास्टिक कचरा पशुधन, जलीय जीवों को खतरा है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्ति का संकल्प दिलाया। कहा, अब सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें छुटकारा पाना ही होगा। हमें कोशिश करनी है कि अपने दफ्तरों, घरों और अपने आसपास के वातावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्त करना है। इस कार्यक्रम में बिहार के 28 जिलों से 175 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सारण के जिला समन्वयक आशीष रंजन ने कहां प्लास्टिक को दुनिया में मनुष्य ही नहीं हर तरह के जीव के लिए दुश्मन के तौर पर देखा जाता है।
प्लास्टिक के कचरे से पूरी दुनिया परेशान है। समंदर हो या नदियां. पहाड़ हों, दूर स्थित द्वीप हों या मैदान, हर जगह प्लास्टिक के कचरे से प्रदूषण और पर्यावरण को भारी नुक़सान हो रहा है। इस मौके पर जिला समन्वयक रोहित कुमार कटिहार, प्रभात कुमार मधुबनी, धनंजय कुमार पश्चिम चंपारण, रिंकू कुमार समस्तीपुर ने अपने विचार व्यक्त किए। पर्यावरण शिक्षा केंद्र (सीईई) नई दिल्ली टीम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) उत्पादों के कारण के बारे में जागरूक करके बिहार में आप जो अद्भुत काम कर रहे हैं। उसके लिए हम अपनी प्रशंसा व्यक्त किया  और कहा कि आप वास्तव में एक उत्साही समन्वयक हैं। क्योंकि आपके समर्पण के कारण हम संयुक्त रूप से दूसरों को एसयूपी के कारणों के बारे में बताने में सक्षम हैं। पर्यावरण के मुद्दों और बिहार और भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करने के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। हम टाइड टर्नर्स प्लास्टिक चैलेंज में निरंतर जुड़ाव, समर्पण और भागीदारी के लिए भारत स्काउट्स और गाइड्स बिहार की पूरी टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।