प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोरोना संक्रमित रामदयाल शुभ नारायण उच्चतर माध्यमिक स्कूल बड़ा तेलपा के प्राचार्य डॉ शुभ नारायण सिंह ने शनिवार को पटना आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि डॉ सिंह विगत 10- 12 दिनों से कोरोना संक्रमण के कारण आईजीआईएमएस पटना में भर्ती थे जहां शनिवार को अहले सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई। प्राचार्य प्रियेश रंजन सिंह, प्राचार्य मोहम्मद अलाउद्दीन, महाविद्यालय के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य श्री सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस उनके घर वालो को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की क्षमता दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग