राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सिनेमा रोड में देवी इलेक्ट्रीकल दुकान को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सीओ ललित कुमार सिंह की मौजूदगी में सील कर दिया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि देवी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के प्रोपराइटर राजकुमार साह के द्वारा लॉकडाउन का अनुपालन नही किया जा रहा था।वही नियमों का उल्लघंन कर दुकान खोलकर भीड़ लगाया गया था। जिस पर लॉकडाउन उल्लघंन की प्राथमिकी दर्ज कर दुकान को सील कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का अनुपालन नही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सभी लोग सरकार द्वारा घोषित गाइडलाइन का पालन करें और कोरोना पर विजय प्राप्त करने पर मदद करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग