संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के मानोपाली-पिपरा में धमई नदी के टूटे तटबंध का स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पहल पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मालूम हो कि स्थानीय पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाज सेवी विश्वजीत ओझा ने एक सप्ताह पहले इस तटबंध की समय रहते मरम्मती कराने का आग्रह किया था।ज्ञातव्य हो कि अगले साल मानोपाली होकर गुजरने वाली धमई नदी का तटबंध टूटने के कारण दर्जनों गांवों में बाढ़ की पानी ने तबाही मचाया था।और बहुत सारे घर पानी मे डूब गए थे।अगले साल टूटे तटबंध के कारण मानोपाली पिपरा सहित पानी एन एच 331 पर भी चढ़ गया था जिससे एनएच पर आवागमन भी प्रभावित हुआ था।स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि यहाँ हर साल तटबंध टूट जाता है और अनेक गांवो में पानी घुस जाता है।मौके पर स्थानीय मुखिया पति मंगलभूषन सिंह,विश्वजीत ओझा,भाजपा नेता अजित सिंह,स्थानीय बीडीसी परमेश्वर महतो सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग