पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार को सर्प दंश से अचेत एक पांच साल के बच्चे को इलाज के लिए लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी श्रवण दास का 5 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। बच्चे को मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था उसी समय सांप ने डस लिया। इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर थाना पुलिस दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग