राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 25 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया जबकि 164 लोगों के कोविड-19 जांच में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि 45+ उम्र के 25 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया जबकि तरैया रेफरल अस्पताल व दो अन्य स्थानों पर किये गए 164 लोगों की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। खराटी तथा पोखरेड़ा गांव में एक-एक, परौना गांव में दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16 लोगों का सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। सभी संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम आइसोलेट निगरानी की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है। इसे सभी लोग अवश्य लगवा लें। उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बृजकिशोर शर्मा, सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव कुमार सिंह, तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव एवं तरैया प्रखंड के कई पत्रकारों समेत क्षेत्र भर के गणमान्य लोगों ने वैक्सीन का डोज ले लिया है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग