- भारत सुगर मिल द्वारा झंझवा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू
के. के. सिंह सेंगर/हितेश वर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/गोपालगंज (बिहार)। एनएच 28 स्थित झंझवा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत सूगर मिल्स सिधवलिया द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। प्रतिदिन 600 लीटर ऑक्सीजन तैयार करने वाली मिनी प्लांट लगाने की सरकारी स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में चीनी मिल के महाप्रबंधक शशि केडिया ने बताया कि जून के तीसरे सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। जिससे पूर्वांचल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं रहने की स्थिति में ऑक्सीजन लेवल कम होने से पीड़ित मरीजों को सदर अस्पताल गोपालगंज या फिर कोविड केयर रेफर किया जा रहा है। इस समस्या को चीनी मिल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया और मिनी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। सरकारी स्तर पर अनुमति मिलने के बाद शनिवार को मिल प्रबंधन ने डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी को पत्र लिखकर झंझवा अस्पताल परिसर में प्लांट लगाने के लिए जमीन मुहैया कराने की गुहार लगाई है। साथ ही सरकार से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सहयोग की भी अपील की गई है। जीएम ने बताया कि 35 से 40 बेड पर मरीजों के लिए पाइप लाइन ऑक्सीजन मुहैया कराया जाएगा। मिल प्रबंधन को ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग