राष्ट्रनायक न्यूज।
गोपालगंज। बैकुंठपुर थाने के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृत युवक विक्रमा यादव का 36 वर्षीय बेटा संजीव कुमार यादव था। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट में सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का आवेदन देने के लिए संजीव यादव के पक्ष के लोग बैकुंठपुर थाना पहुंचे थे। थाना पर आवेदन दिए जाने से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने भाला मारकर संजीव यादव की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ पिपरा गांव पहुंचे। घटना की छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। घायलों में चार लोगों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी से सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या