राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो घर में घुसकर दंपति का सर फोड़ा

राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो घर में घुसकर पति पत्नी सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में चल रहा है।उक्त घटना श्रीपुरओपी क्षेत्र के मिश्रबतरहां गांव  मे शुक्रवार को उस समय घटी जब गांव के निवासी केश्वर साह घर के बगल मे तिलक समारोह से खाना खाकर वापस अपने घर आ रहे थे कि गांव के ही बासुदेव चौधरी उनसे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए मांगने का विरोध करने व नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान जब वे भागकर अपने घर मे गए तो बासुदेव चौधरी, बैजनाथ चौधरी, बैजू चौधरी, सरिता देवी, प्रभात यादव, सूरज यादव व बीरझन यादव लाठी डंडा से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। जहां हल्ला सुनकर बीच बचाव करने पहुंची केश्वर साह की पत्नी रीना देवी, भावज गुलाबी देवी, उनके दो भाई अशोक साह व संतोष साह को भी मारने पीटने लगे। जिसमें केश्वर साह व उनकी पत्नी रीना देवी का सर फट गया। वही चलते समय हमलावरों ने अशोक साह के गले से सोने का चेन व गुलाबी देवी के गले से मंगलसूत्र लूट लिए। इसके बाद केश्वर साह के जेब से 10 हजार रुपए भी निकालकर फरार हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही बाजार में गश्त के लिए निकली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिल कराया। जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में घायल महिला रीना देवी के लिखित शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उधर क्षेत्र के दिवान परसा टोला गपहीं गांव मे भूमि विवाद को लेकर गांव के निवासी विधवा महिला रामपति देवी पर हमलावरों ने लाठी डंडा से हमला कर उनका सर फोड़ व दाहिना हाथ तोड़ दिया दिया। वही बीच बचाव करने पहुंचे जयप्रकाश कुँवर, दुर्गा कुँवर की पत्नी सरोज देवी, दुर्गा कुंवँर को भी मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में घायल विधवा महिला द्वारा थाने को लिखित शिकायत किया गया है।ओपी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।