पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तरैया मोड़ पर शनिवार की शाम सारण के पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनो वाहन जब्त किया गया। जिसपर जुर्माना हुआ।लाॅक डाउन अनुपालन, अपराध नियंत्रण और दुर्घटना रोकने के लिए चले चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मौके पर लोगों से हेलमेट तथा मास्क पहनने की अपील भी की। साथ ही बिना मास्क और हेमलेट के वाहन चला रहे लोगो को मास्क और हेमलेट पहनने की कड़ी चेतावनी दी गई साथ ही बिना हेमलेट पहने मोटरसाइकिल चालक पर जुर्माना किया गया। वहीं अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर चार पहिए एवं दो पहिया वाहन की जांच किया करते हुए चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।चेकिंग अभियान में दारोगा वाल्मीकि प्रसाद यादव, राजेश कुमार रंजन एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग