राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझागढ़ (गोपालगंज)। लॉकडाउन के पालन कराने हेतु निर्धारित समय के अनुसार मांझागढ़ थाना के एस आई राकेश सिंह, विनोद यादव ने अपने दल बल के साथ मांझागढ़ नई बाजार और कोइनी बाजार में घूम घूम कर फल और दवा की दुकान छोड़ सभी दुकान को बंद कराने के साथ साथ दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि 12 बजे के बाद जिसको दुकान चलाते हुए पकड़े जाने पर दुकान को शील करने के साथ दुकानदार पर लक डाउन के उलंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहींं दूसरी तरफ वाहन भी जांच किया गया जांच के दौरान हेमलेट और मास्क की जांच की गई ,पुलिस की इस करवाई से बाजार में भीड़ लगाने वाले और बिना मास्क बाजार घूमने वाले बाजार से भागने लगे। पुलिस के देख लोगो ऐसे भाग रहे थे। जैसे कही अफरा तफरी मचने पर लोग भागते है उसी प्रकार पुलिस को देख लोग भाग रहे थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास