राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। लड़कों के खेल के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक विकलांग सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में दाखिल कराया गया। जहां दो की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बुधवार की देर शाम उस समय घाटी जब विकलांग संतुष साह व नरेश साह के घर के लड़के खेल को लेकर आपस में उलझ गए। उसी क्रम में विकलांग संतुष साह बीच बचाव करने पहुंचे थे। जहां नरेश साह उनका पुत्र श्रवण कुमार साह पुत्री सीता कुमारी व उनकी पत्नी लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे। साथ ही विकलांग संतुष साह पर हमला कर दिए। जिसमें उनका सर फट गया। जब वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, उसी क्रम में हमलावरो ने गले से सोने का चैन व जेब से पांच हजार रुपये नगद निकाल कर फरार हो गए। वही नरेश साह ने आरोप लगाया है कि उनके तथा संतुष साह के घर के लड़के खेल के विवाद में आपस में उलझे हुए थे। जहां बीच बचाव करने गया था। इसी बीच महेंश साह सहित अन्य पांच ब्यक्ति लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे। इसके बाद हम पर हमला कर दिए। जिससे मैं काफी चोटिल हो गया। जब में जमीन पर गिर पड़ा तो सभी लोग फरार हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। साथ ही इलाज कराने के लिए फुलवरिया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाए। जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में दोनों तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या