राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवरिया (गोपालगंज)। श्रीपुर पुलिस ने क्षेत्र के श्रीपुर बाजार स्थित चौक पर वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की स्कॉर्पियो के साथ एक कुख्यात सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात भोरे थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव का निवासी रुदल साह व गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का निवासी गाड़ी मैकेनिक संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने शुक्रवार को श्रीपुर ओपी परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि ओपी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सहनी पुलिस बल के साथ गुरुवार की देर शाम श्रीपुर बाजार स्थित चौक पर वाहन जांच कर रहे थे। उसी क्रम में एक स्कॉर्पियो बगहीं बाजार की तरफ से आते दिखाई दिया। जिसे रोककर पुलिस द्वारा गाड़ी के कागजात की मांग की गई। गाड़ी पर सवार व्यक्तियों द्वारा कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका मिलान करने पर पता चला कि गाड़ी चोरी की है। इस आधार पर गाड़ी पर बैठे दोनों व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में भोरे थाना क्षेत्र के ख़ुशियाल छापर गांव का निवासी कुख्यात रुदल साह के रूप मे पहचान की गई। जो शराब के धंधे में सिवान जिला के अलावे गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना द्वारा अनेकों बार जेल भेजा जा चुका है। वही उसका साथी गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का निवासी संतोष कुमार सिंह चोरी की गाड़ी का इंजन व चेचिस नंबर बदलने का मास्टरमाइंड निकला। जो अनेकों बार जेल चुका है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या