राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझागढ़ (गोपालगंज)। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने विभागीय अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में किये बैठक में कोरोना से बचाव हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम और असहाय लोगो के भोजन कराने के लिए चल रहे किचेन की समीक्षा करने के बाद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना से बचाव हेतु प्रखण्ड अंतर्गत करीब तीन लाख आबादी में तीन लाख मास्क वितरण करना सुनिश्चित करे और कोई असहाय व्यक्ति भूखा नही रहे इसके लिए किचेन की व्यवस्था की गई है जिसकी जानकारी कराया जाय ,ताकि जो लोग असहाय है उन्हें चिन्हित कर किचेन में भोजन कराया जाय ,तथा मास्क के वितरण के साथ साथ लोगो को मास्क के प्रयोग करने लिए हिदायत दी जाय जो मास्क को प्रयोग नही करेंगे और घर से बाहर बिना मास्क लगाए पकड़े जाने पर दंड स्वरूप चलान काटे जायेगे कुछ लोगो को ये देखा जा रहा था कि जिन्हें खाने के लिए पैसा नही है ,वे कहा से मास्क खरीद कर लगाए परन्तु अब तो सरकार के द्वारा बच्चे से लेकर हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव हेतु मास्क दिया जा रहा है ,तथा हर गांव को सेनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है जिसकी निगरानी करना है ।छिड़काव करते समय किसी प्रकार की कमी नही हो इस पर विशेष ध्यान रहना चाहिए। इस मौके पर अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर सहित सभी विभागीय अधिकारी थे,श।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास