राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा एसडीओ आवास पर तैनात एक ग़ृहरक्षक पर तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी सेवानिवृत्त कालेजकर्मी जयनारायण चौरसिया ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो गुरुवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वे एक जमीन संबंधी मामले में एसडीओ साहब से मिलने के गये थे और उन्होंने गार्ड से साहब से मुलाकात कराने की गुजारिश की। इस पर सेवा में तैनात गार्ड ने बदतमीजी की और उन्हें लौटा दिया। इस घटना से आहत पूर्व कालेज कर्मी ने उक्त गार्ड के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। इस बाबत पूछे जाने पर मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने अनभिज्ञता जाहिर की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग