राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव से शादी में आए बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। इस मामले में बोलेरो गाड़ी के मालिक ईनई गांव निवासी सत्येन्द्र मोहन तिवारी ने मढ़ौरा थाने में मामला दर्ज कराया है दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि वे अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर शिल्हौरी निवासी सरोज राय के घर आये थे और जहां दूसरी सभी गाड़ियां लगी थी वो भी गाड़ी लगाकर शादी समारोह में शामिल होने चले गये। रात करीब ग्यारह बजे वो अपनी गाड़ी के पास आये तो पता चला कि उनकी गाड़ी चोरी कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग