पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज
मशरक (सारण)। बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह मशरक में सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए। प्रदेश अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह पटना से सड़क मार्ग से मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव में अपने घर जा रहे थे। इसी बीच खजुरी पकड़ी पथ पर खजुरी गांव में गाड़ी के सामने अचानक एक निलगाय आ गया जिसे बचाने के क्रम में बिजली के पोल से जा टकरा गई। उक्त दुर्घटना में गाड़ी मे आगे सीट पर बेठे प्रदेश आप के अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह बाल बाल बच गए। हालांकि चालक को हल्की चोटे आई है। जिसका उपचार निजी क्लीनिक मे चल रहा है। वही आप के प्रदेश अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह से मिलने के लिए उनके घर खजुरी गांव में सारण जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रविरंजन सिंह मंटू ,डाॅ. पीके परमार मुख्य है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग