राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी मगर कई जगहों पर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वही शराब मामले में पूर्व में दर्ज कांड के नामजद अभियुक्तों के धर-पकड़ के लिये भी पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इधर पुलिस की छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग