कोरोना राहत: बैंक कर्मियों को समाजसेवी ने किया सम्मानित
मांझी(सारण)। कोरोना वायरस के संक्रमण-काल मे भी लोगों की सेवा व सहयोग में ईमानदारी से तत्पर रहने वाले बैंक कर्मियों, सीएसपी कर्मियों व पुलिस-कर्मियों को पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज के द्वारा ताजपुर एसबीआई के परिसर में अंग-वस्त्र, साबुन व सेनेटाइजर आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पालन किया गया। श्री समाज ने बताया कि वर्तमान आपदा की घड़ी में जहां ज्यादातर लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घर पर रहे हैं। वहीं डर के बावजूद विभिन्न आवश्यक सेवाओं से जुड़े कोरोना योद्धा अपनी ड्यूटी कर लोगों को राहत प्रदान करने में लगे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि मै विगत 32 दिनों से क्षेत्र के गरीब,असहाय व जरूरतमंदों को अनाज, दवा आदि उपलब्ध करा कर सेवा में लगा हूँ। मौके पर शाखा प्रबंधक विजय कुमार राम, राकेश कुमार चौधरी, ईश्वर चन्द्र मिश्रा, देवानंद पांडेय, मनोज कुमार, राम कुमार मांझी, मुनमुन प्रसाद, मनोज सिंह, स्मृता सिंह, अजीत सिंह, महेश प्रसाद, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, संकेत सिंह आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग