राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के काशी बाजार वार्ड-12 मोहल्ले में विधायक फंड से बनी नवनिर्मित सड़क डेढ़ महीने भी नहीं चल पाई और सड़क धंस गई. जिसके बाद सड़क निर्माण में घोर अनियमितता सामने आई है. सड़क 2 जगहों पर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. बताते चलें कि छपरा शहर के काशी बाजार स्थित एनएच-19 से दक्षिण डॉ जितेंद्र कुमार के क्लिनिक तक करीब 400 से 500 गज तक सड़क और नाला का निर्माण कराया गया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत यह सड़क स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता के अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ. जिसके बाद 9 फरवरी 2021 को इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया और 8 अप्रैल 2021 को निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया गया. लेकिन 1 सप्ताह पूर्व यह सड़क खुद अपना भार सहन नहीं कर पाया और दो जगहों पर जमीन में धंस गया. बताते चलें कि वृंदावन कॉलोनी को जाने वाला यह रास्ता फिलहाल मोहल्ले वासियों के ही उपयोग में है. जिसमें गिने-चुने दोपहिया और चार पहिया वाहन आते जाते हैं. बावजूद इसके यह सड़क डेढ़ महीने भी नहीं चल सका है. इसको लेकर मोहल्ले वासियों द्वारा सड़क निर्माण करने वाले अभियंता एवं ठेकेदार को इसकी सूचना दी गई है। लेकिन 1 सप्ताह बीतने के बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थिति जो भी हो सड़क निर्माण के डेढ़ महीने के अंदर ही इस सड़क का टूट जाना निर्माण कार्य में घोर अनियमितता को उजागर करता है, जो की जांच का विषय है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग