राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बैंक डकैती केस का अनुसंधान करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की व गाली-गलौज किया। फिर पथराव भी किया। छपरा जिले के सोनपुर में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को भी तोड़ डाला। ग्रामीणों का गुस्सा देख सोनपुर थाने के थानाध्यक्ष समेत अनेक पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा।पूर्व में हुए बैंक डकैती केस को लेकर सोनपुर पहाड़ी चक के एक महिला को सोनपुर पुलिस पूछताछ के लिए पुलिस जीप पर बिठाकर थाना पर बुला कर ले आई। इसी बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहलेजा सोनपुर निचली सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष खुद पुलिसकर्मी के साथ उक्त महिला को पुलिस जीप में बैठाकर पहाड़ी चक पहुंचे। पुलिस को देखते ही ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि सोनपुर पुलिस बिना महिला कॉन्स्टेबल के साथ जबरन उक्त महिला को उठा कर थाना ले गई।वहीं कुछ लोगों का कहना था कि इस महिला का बैंक डकैती से कुछ लेना-देना नहीं। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस के साथ गाली गलौज तथा धक्का-मुक्की शुरू कर दिया। कुछ युवक इन सारी घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे इसके उपरांत थानाध्यक्ष ने कहा कि यह सब ठीक नहीं हो रहा है। इसके बाद ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। इसी में कुछ लोगों ने पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मौके की नजाकत को समझते हुए थानाध्यक्ष भागकर पुलिस जीप पर बैठ कर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस गाड़ी पर पीछे से ग्रामीणों ने पथराव भी किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग