पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के किशुनपुरा गांव मे अज्ञात लोगों ने बन्दर को दाब से मार घायल कर दिया। घायल अवस्था में बदंर किशुनपुरा गांव में पहुंच गया। बंदर की दशा देख किशुनपुरा गांव के ही युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बंदर को इलाज के लिए वेटनरी डाक्टर से अपने नीजी कोष से दवा करा अपने घर सेवाभाव से रखकर सेवा कर रहे हैं गांव के युवकों ने बताया कि कोई ब्यक्ति दाब से मारकर घायल कर दिया था हमलोगों को बन्दर की दशा देख दया आ गया तो हमलोगों ने इसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।इस बंदर को बचाने वाले किशुनपुरा गांव के राजु महतो,जितेन्द्र साव ,गोविंदा कुमार, मुकेश कुमार,सिकेन्द्र कुमार आदि युवा शामिल है। इलाज कराकर अपने गांव के बगीचे में बन्दर को रखकर सेवा कर रहे हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग