पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बीआरसी परिसर में रविवार को 18 से 44 साल के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन देने की शुरुआत की गई। लगातार वैक्सीनेशन की प्रकिया चल रही है पर रविवार को 500 लोगों के वैक्सीन देने के स्लाट बुक होने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आया, यही वजह है कि युवा वर्ग महिला पुरुष सुबह से ही लाईन में लग गए। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बीआरसी भवन गेट से काफी दूर तक लाइन लगी हुई है, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। हॉल के अंदर कार्यपालक सहायक की ड्यूटी लगाई गई है पर ड्यूटी पर मौजूद आपरेटर के नही पहुंचने से दो काउंटर पर ही रजिस्ट्रेशन की पुष्टी की जा रही थी जिससे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं को उपस्थित एएनएम की ओर से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के बाद लोगों को आधे घंटे तक विद्यालय हॉल में ही सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया। प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश की निगरानी में वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग