राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनुपुर गांव का है। मामले में दोनों पक्ष के लोगों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष के वीरेंद्र कुमार ने तीन लोगों को नामजद कर हत्या की नीयत से धारदार हथियार टांगी, फरसा आदि से प्रहार कर जख्मी करने एवं सोने का चेन छिनने का आरोप लगया है।वही दूसरे पक्ष के रेणु देवी ने भी पड़ोस के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग