राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पिठौरी तकथ टोला में एक युवक को परोसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। मामले की प्राथमिकी पीड़ित ने दर्ज कराई है। बताया गया है कि गांव के ही युवक मुकेश राम ने पीड़ित फूल मोहम्मद को फोन कर बुलाया था। युवक के आने पर नामजद ने दुर्व्यहार शुरू कर दी। विरोध करने पर नामजद ने धारदार हथियार से जानलेवा प्रहार कर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। बाद में स्थानीय लोगो की मदद से उसे रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया।फिलहाल युवक इलाजरत है। युवक के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर एक अन्य मामले में हरपुर में भी रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की प्राथमिकी राजू कुमार ने दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि रास्ते को लेकर विबाद चल रहा था।इस दौरान पड़ोस के ही चार लोग एकजूट होकर मारपीट करने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग