संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव से तिलक समारोह में आए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित युवक प्रदीप कुमार ने बताया है की गाव में तिलक समारोह में शामिल होने गया था। जहाँ बाइक खड़ी कर भोजन करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खरी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नही मिली। इधर बाइक चोरी की बढ़ती घटना को लेकर बाइक चालक चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग