राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के धरहरा मठिया के कीड़ा मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओ ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए एक दिवसीय धारणा दिया।जिसका नेतृत्व अंचल सचिव अवधेश कुमार ने किया।मंगलवार को आयोजित धरना के दौरान स्लोगन लिखे तख्ती को हाथो में लिए सरकार के बिरुद्ध जमकर बरसे, मोदी नीतीश मुर्दावाद, देखो भाई मोदी का खेल, दो सौ रुपया हुआ करुआ तेल, गंगा में तैरती शव पर मोदी सरकार जबाब दो का नारा लगा रहे थे, इनका कहना था कि कोरोना काल में गरीब असहाय लोग दवा उपचार ऑक्सीजन, एम्बुलेंस भोजन के अभाव में दम तोड़ रहे है, अस्पतालों में समुचित उपचार नही हो रही है। लोग भूमि बेचकर निजी अस्पतालों में उपचार कराने को विवश है।केंद्र व राज्य सरकार हर मामले में फेल है,देश की जनता भ्र्ष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार गरीब परिवारों को कोरॉना कल में मुफ्त दवा, राशन तथा 7000 रुपया प्रति माह परिवार के भरण पोषण हेतु राहत राशि देने की मांग की मांग कर रहे थे। अंचल सचिव सह विधान पार्षद प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने नौजवानों के साथ हो रहे धोखा पर प्रकाश डालते हुए रोजगार कि मांग की। महंगाई के मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में पहली बार 200 रुपए किलो सरसो तेल, लगभग 100 रुपए पेड्रोल और 90 रुपए डीज़ल हुआ है जिसको सरकार अविलंब जी ऎस टी में लाकर पूंजीपतियों को मालामाल करना बंद करे अन्यथा भाकपा आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। अगर कॉरॉना पीड़ित मरीज प्राइवेट में भी इलाज करते है तो सरकार टीम गठित कर उसका आकलन कर पेमेंट चुकता करे एवं उसके रोजगार की गारंटी करे।वही जीवनन्दन राय ने कहा कि सरकार के अधिकारी व भाजपा के लोग इस आपदा में लोगो के जीवन से ज्यादा मोदी के इमेज बचाने में लगे हुए है।गरीबो के बच्चे को शिक्षा रोजगार उपचार दवाई,भोजन सब कुछ से वंचित किया जा रहा है,मीडिया भी अपने कर्तब्यों का सही पालन नही कर रहे है।इन्होंने सरकार को आगाह किया कहा गरीब मजदुर किसान नवजवानों को मत लूटो जिस दिन ये भड़क गए,रोकना मुश्किल हो जाएगा। धारणा में मुख्य रूप से जिला कार्यकारणी सदस्य नंद कुमार गिरि, राम कठिन राय, मुंशी राय, वीरेंद्र तिवारी, रामप्रवेश ठाकुर, अरविंद राय, कुतुबुद्दीन, फूल मुहमम्द समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग