राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर इस्माइलपुर चौक के समीप मानपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को रौंद डाला।जिसमें बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में इस्माईलपुर गांव के तारकेश्वर राम के पुत्र गुड्डू कुमार और स्व कृष्णा दास के पुत्र मनीष कुमार शामिल है।घटना के बाद बोलेरो चालक ने वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों के इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गड़खा पुलिस को दी परंतु घण्टो बाद समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग