- पुलिस ने नहीं लिया आवेदन
राष्ट्रनायक न्यूज।भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सड़क किनारे दुकान के बाहर बिस्तर पर लेट कर मोबाइल चला रहे एक युवक की मोबाइल दो अज्ञात चोर छीन कर फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बक्स निवासी चन्द्रमा कुमार उर्फ सिंगर छैला छपरहिया एनएच 722 पर अपने दुकान को बंद कर बाहर बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चला रहे थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक युवक आया और हाथ से मोबाइल लेकर भागा तथा पहले से एक युवक पहले से बाइक चालू रखा था जिसपर बैठकर दोनों युवक फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दी गई, परंतु पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। बता दें कि एनएच 722 पर टहलते या मार्केट आते जाते समय फोन से बात करते दर्जनों लोगों की मोबाइल झपट्टा मारकर भागने के मामला प्रकाश में आई है,परंतु इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग