राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की अनुशंसा पर सरकार द्वारा गत 05 मई से राज्यव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसको देखते हुए दो बार लॉक डाउन की अवधि को विस्तारित भी किया गया। तीसरे चरण के तहत राज्य भर में अगले 01 जून तक लॉकडाउन प्रभावी है। बावजूद इसके फिलवक्त लोगों द्वारा जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है। उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मुख्य बाजार बनियापुर में सोसल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। मंगलबार को फल, किराना और जेनरल स्टोर की दुकानों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही है। जहाँ न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है न ही दुकानदारों द्वारा मॉस्क और सेनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा है। जो कोरोना गाइडलाइन को मुँह चिढ़ाते नजर आ रहा है। जबकि प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरते जाने पर कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। जिसका खामियाजा सबको भुगताना पड़ेगा। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक और ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक आवश्यक सामग्रियों मसलन किराना, डेयरी फल वगैरह की दुकान खुलने की छूट दी गई है। मगर कई जगहों पर आदेश बेअसर दिख रहा है। आवश्यक सामग्रियों की आड़ में कपड़ा, मॉल, होटल, चप्पल- जूते से लेकर नाई तक कि दुकान खुल रही है। जहाँ लोगों की भाड़ी भीड़ जुट रही है। अनुभवी लोगों की माने तो जबतक लोग स्वयं जागरूक और सतर्क नहीं होंगें तबतक प्रशासन के भरोसे लॉक डाउन को सफल बनाना मुश्किल लग रहा है। हद तो तब हो जाती है,जब दोपहर बाद भी लोग सड़कों पर निकलने से गुरेज करते नही दिख रहे है। बहरहाल अगर यही आलम रहा तो कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ना आसान नहीं होगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग