संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर जिला परिषद भाग-01 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी जमादार राय के सहयोग से कोरोना काल मे लॉकडाउन को देखते हुए लौवा पंचायत अंतर्गत अलग-अलग गांवों में मंगलवार को सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री पैकेट का बितरण किया गया। समाजसेवी ने बताया कि जरूरतमंदों के सेवा करने से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नही है। ऐसे में सभी लोगो को अपने सामर्थ्य के अनुसार आपदा काल मे गरीब, लाचार और निःसहाय लोगों की मदद करनी चाहिये। खाद्य सामग्री की पैकेट में चावल, आटा, दाल, आलू, नमक आदि की पैकिंग की गई थी। जिसे पाकर जरूरतमंद लोग काफी प्रसन्न दिखे। इस दौरान सोसल डिस्टेंसिंग का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा गया।ताकि लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे। मौके पर पसपति यादव, मो अरमान खान, आशिफ मन्ना नूर आलम खान, ज्ञान यादव, बजरंगी भाईजान, हरेन्द्र यादव, नागेन्द्र राय, उमा शंकर राय, लक्ष्मण यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन