राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र के स्टेशन रोड में बोर्ड मिडिल स्कूल के पास लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सौन्दर्य जेनरल स्टोर के दुकानदार को हिरासत में ले लिया।इससे स्टेशन रोड के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।मामला है कि सौन्दर्य श्रृंगार एवं जेनरल स्टोर की दुकान की तस्वीर थाना पुलिस की वहासटप ग्रुप साइबर सेनानी पर वायरल हुई। वायरल तस्वीर के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान खुला पाया गया। लाकडाउन के दौरान सरकारी एवं प्रशासनिक और आदेश की अवहेलना के आरोप में जेनरल स्टोर दुकानदार राजू रस्तोगी को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।वही आपकों बता दें थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में दुकानदारों द्वारा चोरी छिपे लाक डाउन का उल्लघंन कर भीड़ लगाकर दुकान के अंदर ग्राहकों को प्रवेश कर सामानों को बेचा जा रहा है जिससे भीड़ की वजह से संक्रमण फैलने का अंदेशा बना रहता है।वही पुलिस लगातार बाजार क्षेत्र में दुकानों को सील भी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग