पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बीआरसी परिसर में कड़ी निगरानी के बीच मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन सेन्टर का आयोजन किया गया। इस दौरान 49 लोगों ने टीकाकरण सत्र पहुंचकर वैक्सीन की डोज ली। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा और प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश ने वैक्सिनेशन सेन्टर का जायजा लिया। वैक्सीनेशन के बाद आधे घंटे बैठे लोगों को वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी कोविड-19 बचाव का पालन करने की सलाह दी। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि मंगलवार को 18 प्लस के उपर के 49 लोगों को वैक्सीन दी गई। साथ ही सभी से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग और हैंडवाश नियम का पालन करने की सलाह दी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन