राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए बिहार सरकार के निर्देशानुसार दो टीकाकरण एक्सप्रेस की शुरुआत बुधवार से एकमा प्रखंड क्षेत्र में होगी। इन दोनों रथों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा से एकमा बीडीओ डॉ. कुन्दन व एमओआईसी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सुबह 8 बजे क्षेत्र में रवाना किया जाएगा। पहले दिन 26 मई को पहला रथ परसा दक्षिणी पंचायत के चिन्हित टीकाकरण केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवढ़ियां तथा दूसरा रथ देवपुरा पंचायत के चिन्हित टीकाकरण केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोहर पर जाएगी।
उक्त टीकाकरण केंद्र और संबंधित पंचायत के वैसे व्यक्ति जिनकी आयु 45 वर्ष या उससे अधिक है और जो अबतक टीका नहीं लिए हैं, उन सभी को उक्त टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर टीका लेने की अपील की गई है। बीडीओ ने बताया कि टीकाकरण में उक्त पंचायत के सेविका, सहायिका तथा आशा कार्यकर्ता के द्वारा आमजन को प्रोत्साहित कर टीका से वंचित व्यक्ति को टीकाकरण केंद्र पर भेजेंगे। संबंधित पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त प्रभारी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी तथा पदाधिकारी इसका अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन