पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीआर सूची का निरीक्षण कर सुधार करने व कार्य मे तेजी लाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिला से आये हुए वरीय पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता कमलाकांत त्रिवेदी मौजूद रहे। कमलाकांत त्रिवेदी ने कहा की जीआर सूची को जल्द से जल्द सुधार कर यथाशीघ्र पूरा कराएं। आगे उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में आए बाढ़ के समय में जीआर राशि की सहायता का लाभ ले चुके लाभुकों की सूची को ही आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर से सत्यापित करते हुए अभी तक का अपडेट करना है। समय से अगर इस कार्य को पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आगे भविष्य में इस का लाभ लेने से वंचित हो जाएंगे। इसलिए आप लोग यथाशीघ्र इस सूची को अभी तक का अपडेट करा कर भिजवाने में सहयोग करें ताकि सूची प्राप्त होते ही उसे ऑनलाइन एंट्री कर अपडेट किया जा सकें। वहीं मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में जीआर की 21400 के आस पास लोगों का नाम जीआर सूची में जुड़ा है। जिसमें कुछ लोगों का आधार ,बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर गलत है। सीओ ने बताया कि किसी किसी व्यक्ति का नाम दो बार तो किसी किसी व्यक्ति के परिवार के दो लोगों का नाम सूची में जुड़ गया है। जिसको सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।मौके पर एसडीसी कमलाकांत त्रिवेदी, सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी रहमत अली, कौशिक राम, सतेंदर प्रसाद, राजीव कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, संजय कुमार, मुस्कीम अंसारी सहित दर्जनों नोडल पदाधिकारी मौजुद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग