राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गांव में मंगलवार को सुबह पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट के दौरान गोली चलने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए पी एच सी मशरक में भर्ती कराया गया। जंहा इलाज के दौरान एक पक्ष के घायलों की पहचान कर्णकुदरिया गांव निवासी स्वर्गीय दामोदर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह, स्वर्गीय बिस्वनाथ सिंह के दो पुत्र 30 वर्षीय रणधीर कुमार सिंह, 24 वर्षीय पुत्र चंद्रमणि कुमार सिंह, दीनानाथ ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अशोक ठाकुर, दूसरे पक्ष से स्वर्गीय डाला ठाकुर के 48 वर्षीय पुत्र बृजकिशोर ठाकुर, बृजकिशोर ठाकुर के 46 वर्षीय पत्नी मंजू देवी और बृजकिशोर ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार ठाकुर के रूप में हुई।
मामलों में घायलों ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमे थाना पुलिस में मामला दर्ज भी कराया गया है। उसी को लेकर मंगलवार के सुबह मारपीट हो गई। जिसमें मारपीट के दौरान बंदूक से गोली भी चली जिसमे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पीएच सी के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ पहुंच घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजने में मददगार साबित हुए। वहींं मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीएचसी में डयूटी पर तैनात डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि सभी घायलों में 5 लोगो की गंभीर स्थिति देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहींं मामले में थाना पुलिस ने 4 लोगो को पूछ ताछ के लिए हिरासत में लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग