राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के माधोपुर व अन्य पंचायतों में टीकाकरण रथ की सफलता को लेकर तरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बैठक किया एवं पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों को टीकाकरण रथ के विषय में बताते हुए इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने को का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि गांवों में टीकाकरण कैंप लगाए जाने के बावजूद भी काफी संख्या में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग टीकाकरण से वंचित है जिन्हें लक्षित करते हुए रोस्टर वार सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों एवं टोलों में टीकाकरण रथ भेजने की व्यवस्था की गई है। आगे उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में अपने क्षेत्र के लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए व्यापक तौर पर जागरूकता फैलाना आवश्यक है और इसके लिए आप लोग स्थानीय स्तर पर सभी गांव मोहल्लों में घूम कर लोगों के वैक्सीनेशन की स्थिति पर जानकारी प्राप्त करें और 45 वर्ष से अधिक के जितने भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित हैं उन्हें यथाशीघ्र कराने को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि 26 मई को सरेया रत्नाकर पंचायत के विभिन्न गांवों में 27 मई को चैनपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में व 28 मई को माधोपुर पंचायत भवन अरदेवा में टीकाकरण रथ पहुंचेगा व टीकाकरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग