राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव के समीप गंडक नहर पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग 90 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने घटना-स्थल पर पहुंच कर कर्मी से घटना की जानकारी ली और छानबीन शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकमा बाजार स्थित बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस का कर्मी सरोज कुमार साह बरवां हाथी राय के टोला ग्राहकों के बीच लोन के रुपये का लेन-देन करने जा रहा था। जैसे हीं वह गांव के बाहर नहर मोड़ पर पहुंचा वहां पहले से घात लगा कर दो बाइक के साथ खड़े चार अपराधियों ने उसे रोक लिया। उसके बाद उनमें से एक अपराधी ने पिस्टल निकाल कर सटा दिया।उसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की खोल कर जबरन रुपये का बैग निकाल कर फरार हो गए। फाइनेंस कर्मी अवाक होकर देखता रह गया। घटना की जानकारी मिलते हीं दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के निर्देश पर एसआई रामाशीष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटना की छानबीन शुरू कर दी। समाचार प्रेषण तक पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग