राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पर लगभग रोक लग गयी है. पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। अभियान चलाकर मास्क और वाहनों की जांच की जा रही है। वाहनों के आवश्यक कागजात और मास्क नहीं रहने पर चालान काटे जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड 19 की जांच और टीके लगाये जा रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 140 संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड 19 की जांच की गई। जांच में कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाये गये। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाने का आग्रह लोगों से किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग