नित्यांद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्य्म से कोविड टीकाकरण अभियान के लिए रथ का संचालन बुधवार के सुबह बी डी ओ जयराम चौरसिया व चिकित्सा प्रभारी डॉ सतेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया इस मौके पर पदाधिकारी द्वय ने कहा कि कोविड 19 के टीकाकरण के लिए सरकार के गाइड लाइन के तहत पंचायत के हर वार्ड में यह रथ पहुंचेगी जहां 44 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड 19 के वेक्सिनशन किया जायेगा काफी बुजुर्ग लोग को अस्पताल पहुंच कर वेक्सिनशन कराने में काफी तकलीफ होती थी उससे उनलोगों को निजात मिलेगी इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार,गजेन्द्र राय, देवेन्द्र प्रसाद,रंजन सिंह,ए एन एम विजया लक्ष्मी सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन