विद्यालय परिसर में गेहूँ दवनी, मना करने पर एचएम से दुर्व्यवहार
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बगही पच्छिम के परिसर में गेहूँ दवनी मना करने पर बगही पच्छिम गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा प्रधानाध्यापिक से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।प्रधानाध्यापिक उर्मिला कुमारी ने थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पीड़िता का कहना है कि बगही पच्छिम गाँव के विजय कुमार यादव द्वारा गेहूँ दवनी व धान का पिटनी हमेशा विद्यालय परिसर में ही किया जाता है।मना करने पर उक्त व्यक्ति मेरे साथ गाली-गलौज करता है एवं मारने का धमकी देता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग